Home झारखण्ड झारखंड में बढ़ते अपराध पर रांची पुलिस सख्त
झारखण्डराज्य

झारखंड में बढ़ते अपराध पर रांची पुलिस सख्त

Share
Share

पिठौरिया थाना के पास थाना प्रभारी के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान

रांची। राजधानी में बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर रांची पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार को पिठौरिया थाना क्षेत्र के पास पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में कई दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़े निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली पतरातू घाटी दुर्घटना संभावित क्षेत्र है, जहां आए दिन सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस समय–समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाती है।
उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों,ओवरलोड वाहनों, हाई बीम लाइट तथा तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर विशेष नजर।रखी जा रही है। नियमित जांच से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान में संजय कुमार, संतोष यादव, सुनील कुमार दास एवं पिठौरिया थाना सशस्त्र बल मौजूद रहे।पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...