Home झारखण्ड बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल।
झारखण्डराज्य

बेलगड़िया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेगा रूफ टॉप सोलर पैनल।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रजन ने बेलगड़िया टाउनशिप में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कॉलोनी की विभिन्न इमारतों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने की योजना को लेकर जेबीवीएनअल, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड तथा जेआरडीए के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने के लिए विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने, कनेक्शन व बिलिंग की प्रक्रिया, तकनीकी बिंदु, वर्तमान संसाधनों का सुदृढ़ीकरण इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई।

योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त ने विद्युत विभाग एवं जेआरडीए को संयुक्त रूप से साइट विजिट कर वर्तमान संरचनाओं का सर्वे करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक ए.के. सिन्हा, विद्युत अधीक्षण अभियंता एस. कश्यप, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के महाप्रबंधक (ई एंड एम) श्री आर.आर. कर्न, सिनीयर मैनेजर (ई एंड एम) एम. भौमिक, झारिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक माइनिंग मिथिलेश कुमार, जेआरडीए के एचओडी (ई एंड एम) अलोक डोकानिया व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

श्री रामचरित मानस महायज्ञ का समापन,भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

महाभंडारा का आयोजन एवं महायज्ञ समिति को किया गया सम्मानित । मुखिया...

बौआ कला मुखिया के पिता की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम...

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में सत्रारंभ,सुंदरकांड का पाठ एवं हवन-पूजन।

धनबाद । सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का...

राजगंज थाना के नए प्रभारी बनाए गए संजीव कुमार।

धनबाद । पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद आए संजीव कुमार...