Home झारखण्ड मांडर के कैम्बो गांव के सरपंच धनबाद स्टेशन से लापता,बच्चा सुरक्षित घर पहुंचा।
झारखण्डराज्य

मांडर के कैम्बो गांव के सरपंच धनबाद स्टेशन से लापता,बच्चा सुरक्षित घर पहुंचा।

Share
Sarpanch of Cambo village of Mandar, missing child from Dhanbad station reached home safely.
Share

मांडर (रांची) : मांडर थाना क्षेत्र के कैम्बो गांव के सरपंच (राम कुमार उरांव) के लापता होने का मामला सामने आया हैं। जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सरपंच अपने बच्चों के साथ राजस्थान से शादी समारोह से लौट रहे थे और गाड़ी संख्या 09709 (हावड़ा स्पेशल) से यात्रा कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल 2026 को धनबाद रेलवे स्टेशन पर पिता और बच्चा ट्रेन से उतरे। इसी दौरान सरपंच बिना कुछ बताए अचानक लापता हो गए। उनके साथ आया बच्चा काफी देर तक इंतजार करता रहा, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो उसने अपनी मौसी से संपर्क किया, जिसके बाद वह सुरक्षित घर पहुंच गया।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक सरपंच का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में मांडर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

हुलिया : लंबाई लगभग 6 फीट, रंग सांवला, चेहरे व सिर पर हल्के बाल। वे हिंदी/नागपुरी भाषा बोलते हैं।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इनके बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दे तो इस नम्बर से सम्पर्क करे 8404927548

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उद्यम कैम ऑन जीएसटी का जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयगत उद्यम कैम ऑन जीएसटी...

स्कूलों में वाहन जाँच का दिखा असर।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन...

उपायुक्त व एसएसपी ने सदर अस्पताल के नवनिर्मित रजिस्ट्रेशन परिसर का किया उद्घाटन

सीनियर सिटीजन व दिव्यांग के लिए विशेष काउंटर। धनबाद । उपायुक्त सह...