धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ हरिजन टोला, नीचे टोला, बड़ा तालाब सहित कई जगहों पर बिजली के तार की स्थिति एवं पोल की दूरी से कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती हैं।इसमें बिजली विभाग की लापरवाही कहें, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता में कमी अथवा ग्रामीणों में जागरूकता का न होना। कारण कुछ भी हो,लेकिन जो स्थिति हैं।उससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।जिसके लिए बिजली विभाग ही जिम्मेदार होंगे।संबंधित विभागीय पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया हैं कि जो भी समस्या हैं,उस पर यथासंभव कार्रवाई किया जायेगा।जबकि,ग्रामीणों का कहना हैं कि जब से बिजली पंचायत में आई हैं।तब से लेकर आज तक कभी भी न जर्जर तार बदलें गए हैं और न ही पोल की दूरी को कम किया गया हैं।इसको लेकर मुखिया भीम लाल रजक एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक के द्वारा कई बार लिखित भी दिया गया हैं।जिस पर कारण बता कर समस्या पर कोई पहल नहीं की जाती हैं।वहीं जब पंचायत के सोरीटांड़ में दुर्घटना हुई,तब जर्जर तारों को बदला गया एवं पोल भी ठीक किए गए। अर्थात बिजली विभाग को इंतजार हैं कि कोई घटना होगी,उसके बाद ही कार्य करेंगे?ग्रामीणों की मांग हैं कि पंचायत के जर्जर तार बदलें जाए एवं पोल की दूरी को कम किया जाए।अन्यथा किसी भी प्रकार की घटना के लिए बिजली विभाग ही जिम्मेदार होंगे।मौके पर राजेंद्र महतो, रंजीत कुमार बाउरी, बिशेश्वर रवानी, गुड्डू बाउरी,बिरजू बाउरी, राजेश बाउरी, उमेश महतो, साधन बाउरी एवं अन्य मौजूद रहें।
Leave a comment