Home झारखण्ड अनाधिकृत नम्बर प्लेट के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान।
झारखण्डराज्य

अनाधिकृत नम्बर प्लेट के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान।

Share
Share

ट्राफिक पुलिस ने किया एच.एस.आर.पी. लगाने का अनुरोध।

धनबाद । वाहनों में लगे अनाधिकृत या फैंसी नंबर प्लेट के विरुद्ध यातायात पुलिस शीघ्र एक विशेष अभियान शुरू करेगा। विशेष अभियान से पूर्व यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपने-अपने वाहनों से अनाधिकृत या फैंसी नंबर प्लेट हटाकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एच.एस.आर.पी.) लगाने का अनुरोध किया है।

इस संबंध में ट्राफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में धनबाद जिला अन्तर्गत कई वाहन मालिकों द्वारा फैंसी या अवैध नम्बर प्लेट का प्रयोग किया जा रहा है। जो मोटर वाहन अधिनियम के विरूद्ध है।

उन्होंने कहा कि सभी वाहनों को एच.एस.आर.पी. प्लेट लगवाना अनिवार्य है। जो एक आधुनिक और सुरक्षित नंबर प्लेट है तथा वाहन सुरक्षा और सरकारी नियमों के अनुपालन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि यह छेड़छाड़-रोधी और मानकीकृत नंबर प्लेट है। जिसमें वाहन की चोरी रोकने और पहचान सुनिश्चित करने के लिए लेज़र-एच्ड कोड और होलोग्राम जैसी सुरक्षा सुविधाएँ होती हैं। भारत में सभी वाहनों के लिए इसे अनिवार्य किया गया है, और इसमें रंग-कोडित स्टिकर भी होता है जो वाहन के ईंधन प्रकार (जैसे पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक) को दर्शाता है।

इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्लेट के ऊपरी-बाएँ कोने पर अशोक चक्र का क्रोमियम-आधारित होलोग्राम होता है, जिससे नकली प्लेट बनाना मुश्किल होता है। जबकि लेज़र-एच्ड कोड, एक यूनिक कोड होता है जिसे बदला नहीं जा सकता। प्लेट को वाहन से जोड़ने के लिए एक विशेष लॉक होता है जिसे बिना तोड़े हटाया नहीं जा सकता। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट ट्रैफिक पुलिस के लिए नियम-उल्लंघन करने वालों की पहचान करना आसान बनाता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ मुखिया के प्रयास से जल आपूर्ति।

बाघमारा । केसरगढ़ मुखिया बबिता देवी के प्रयास से रविवार को पंचायत...

शहीद शक्ति नाथ महतो की तस्वीर गिरीडीह जिला परिषद सभागार में लगाने को लेकर सौंपा ज्ञापन।

गिरिडीह/धनबाद । शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सदस्यों ने समिति...

कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई।

धनबाद । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवगठित प्रदेश कमेटी में कांग्रेस...

उपायुक्त ने किया बाघमारा सहित अन्य प्रखंडों का दौरा।

तालाब, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र सहित की 30 से अधिक विकास कार्यों के...