Home झारखण्ड छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई
झारखण्डराज्य

छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई

Share
Share

महिला थाना चतरा द्वारा छात्राओं को लैंगिक अपराध, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया

चतरा । पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, महिला थाना चतरा द्वारा राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, चतरा का भ्रमण कर छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को लैंगिक अपराध, घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें, ताकि पुलिस द्वारा शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।

महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों का पालन करने की सलाह दी तथा उनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त, बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनज़र डायल 1930, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को यह सलाह दी गई कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर अंजान लिंक पर क्लिक न करें, अंजान नंबरों से आए कॉल का उत्तर न दें और किसी के साथ अपना ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। कार्यक्रम के अंत में वरीय पदाधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराते हुए छात्राओं को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में वे तुरंत महिला थाना, डायल 112 या उपलब्ध कराए गए वरीय पदाधिकारियों के नंबरों पर संपर्क करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों को शो-कोज।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026...

समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री...

उपायुक्त ने सुनी आम जनों की शिकायत।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

मतदान पदाधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न।

धनबाद । नगर निकाय निर्वाचन 2026 के अंतर्गत धनबाद नगर निगम के...