Home झारखण्ड जिला कौशल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन
झारखण्डराज्य

जिला कौशल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

Share
Share

धनबाद । श्री जगतभारती एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला कौशल पदाधिकारी, धनबाद की सक्रिय भूमिका एवं मार्गदर्शन रहा। इस आयोजन में दो प्रशिक्षण प्रदाता (TSP) – ड्रीमवीवर एवं एटसिल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

अभ्यर्थियों की भागीदारी
• एटसिल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड – 20 अभ्यर्थी , ट्रेड: GDA)
• ड्रीमवीवर – 20 अभ्यर्थी , ट्रेड: असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, GDA एवं SMO)
• जगतभारती ट्रस्ट – 70 अभ्यर्थी  ट्रेड: GDA, SMO, ब्यूटीशियन एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन)
कुल प्रतिभागी अभ्यर्थी : 110

टूलकिट वितरण
स्वरोज़गार (Self Employment) को प्रोत्साहित करने हेतु जगतभारती ट्रस्ट के GDA, SMO एवं ब्यूटीशियन s के अभ्यर्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया।

सहभागी कंपनियाँ

  1. SPNN सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  2. 2050 हेल्थकेयर
  3. पर्ल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड

परिणाम
• कुल चयनित अभ्यर्थी – 60
• ऑफर लेटर वितरण – हाँ
• वेतनमान – ₹12,000 से ₹20,000 प्रतिमाह
• कार्यस्थल – रांची, बेंगलुरु एवं पटना
इस ड्राइव से युवाओं को वेतनभोगी रोजगार (Wage Employment) एवं स्वरोज़गार (Self Employment) दोनों क्षेत्रों में अवसर प्राप्त हुए।

इस कार्यक्रम का संचालन जिला कौशल समन्वयक देवेश कुमार, स्टेट हेड कुमार गौरव, तथा प्लेसमेंट मैनेजर गोल्डी गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला कौशल पदाधिकारी, धनबाद ने कहा कि –
“यह प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को रोजगार एवं स्वरोज़गार दोनों ही अवसर प्रदान कर रहा है। झारखण्ड स्किल डेवलपमेंट मिशन (JSDM) एवं सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं के सहयोग से धनबाद जिला लगातार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यरत है।”
योजना पर विशेष टिप्पणी
यह कार्यक्रम झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित DDU-GKY एवं मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के युवाओं को आजीविका, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...