Home झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश
झारखण्डराज्य

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश

Share
Share

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई सामाजिक सुरक्षा विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सामाजिक सुरक्षा विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई ।

समीक्षा के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में जून माह तक आवंटन उपलब्ध होने के कारण जून माह तक का भुगतान किया गया है, जबकि सर्वजन पेंशन योजना में अगस्त माह तक का भुगतान कर दिया गया है।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 353000 महिलाओं को माह जुलाई तक का भुगतान किया गया है।उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास अधिकारी को जल्द से जल्द झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया ताकि योग लागू होगा भुगतान किया जा सके और अयोग्य लाभुको का नाम पोर्टल से हटाया जा सके। इसके अलावा पेंशन योजना के तहत वैसे लाभुक जिनका किसी त्रुटि के कारण भुगतान लंबित है त्रुटि का निराकरण करने का निर्देश दिया गया, ताकि वैसे पेंशन के लाभुकों का  भुगतान किया जा सके।

बैठक के दौरान प्रयोजन योजना का भी समीक्षा बैठक किया गया इसमें सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदकों का स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है तथा प्राप्त आवंटन के विरुद्ध शत प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।

इस बैठक में सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, बाल संरक्षण अधिकारी संस्थागत देख-रेख आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...