धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के मुखिया भीम लाल रजक के पिता स्वर्गीय गोपाल रजक की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम मुखिया आवास बड़की बौआ सतीटांड़ में किया गया।जिसमें परिजन सहित ग्रामीण भी मौजूद रहें।सर्वप्रथम मुखिया ने अपनी धर्मपत्नी कल्पना देवी संग पिता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।तत्पश्चात स्वर्गीय गोपाल रजक के पुत्र पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक रजक एवं अंश राज रजक ने अपनी – अपनी पत्नी संग श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उपस्थित अन्य परिजनों एवं ग्रामीणों ने भी श्रृद्धाजंलि देकर उन्हें याद किया।मौके पर दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।
Leave a comment