धनबाद । कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित आकाश किनारी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद कर लिए गए हैं।
घटना के संबंध में पीड़ित राजेंद्र राम ने कुछ दिन पूर्व कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर विकास रवानी एवं मिलन रवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने झरिया क्षेत्र से चोरी के सभी सामान बरामद कर लिए।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है।
Leave a comment