Home मध्य प्रदेश विधायक कैलाश कुशवाह ने किया सरकुला डेम का निरीक्षण।
मध्य प्रदेशराज्य

विधायक कैलाश कुशवाह ने किया सरकुला डेम का निरीक्षण।

Share
Share

पोहरी क्षेत्र के विकास में अहम होगा सरकुला डेम।

शिवपुरी (मप्र) । शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में 226 करोड़ की लागत से प्रगतिरत सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना (सरकुला डेम) का बुधवार क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डेम स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत कर निर्माण कार्य की जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
बता दे कि पोहरी की बहुप्रतीक्षित योजना सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना के निर्माण के बाद पोहरी के विकास में अहम योगदान होगा।
इस मौके पर विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि सरकुला मध्यम सिंचाई परियोजना के बाद पोहरी क्षेत्र सहित आस – पास के 28 गांव में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी। साथ ही अनुभाग क्षेत्र पेयजल समस्या का भी निदान होगा।जो मेरे कार्यकाल के दौरान अहम उपलब्धि होगी।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मेरे विधायक बनने के बाद डेम निर्माण का कार्य बंद था।जिसके बाद मैंने संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।साथ ही सहयोग करने की। जिसका नतीजा है कि सरकुला डेम निर्माण कार्य प्रगतिरत है,जो आगामी 2027 तक पूर्ण हो जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सरकारी भवन को कब्जा मुक्त कर किया सील।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सरकारी भवन पर...

निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए अपीलीय प्राधिकारी की प्रतिनियुक्ति।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका निर्वाचन, 2026...

निर्वाची पदाधिकारियों को दिया मतपेटिका का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण।

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आगामी नगर...

दो दिन में 3.19 लाख से अधिक लोगों ने किया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन।

धनबाद । फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के दूसरे दिन गोविंदपुर, टुंडी, बाघमारा, तोपचांची,...