Home झारखण्ड जिला कल्याण पदाधिकारी ने गोविंदपुर एवं निरसा प्रखंड में की आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा
झारखण्डराज्य

जिला कल्याण पदाधिकारी ने गोविंदपुर एवं निरसा प्रखंड में की आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा

Share
Share

प्रखंड अंतर्गत दो आदि सेवा केंद्र को मॉडल के रूप में किया जाएगा विकसित

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने प्रखंड कार्यालय गोविंदपुर एवं निरसा के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा की ।

बैठक में अभियान से जुड़े विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। जिला कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित पंचायत सचिव, बीएमसी एव संबंधित विभाग के कर्मियों के साथ विस्तृत चर्चा की और विलेज एक्शन प्लान तैयार करने में आ रही दिक्कतों पर असमंजस को दूर किया।

उन्होंने कहा कि अभियान से संबंधित जितनी भी गतिविधियां गांव में चिह्नित की जा रही है। उन्हें समय पर पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है। ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन किया जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड अंतर्गत दो आदि सेवा केंद्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिया और कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण तक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस दौरान बैठक में संतोष सिंह, तकनीकी सहायक, जिला परिषद एवं संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...