Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर : क्राइम ब्रांच की टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान 9 लुटेरों को धर दबोचा
उत्तर प्रदेशजुर्म

गोरखपुर : क्राइम ब्रांच की टीम को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान 9 लुटेरों को धर दबोचा

Share
Share

गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के पीपा पुल चंदा घाट के पास से क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 9 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चार मोटरसाइकिल, दो 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक अवैध असलहा, सोने चांदी के जेवर समेत लूट व चोरी के अन्य सामान बरामद हुए हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बुधवार को डीआईजी/ एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। पुलिस रिकॉर्ड में अभी इनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। यह छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देते थे, जिसकी शिकायत थाने तक नहीं आती थी।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों में से एक चौरीचौरा में शराब के मुनीम से लूट के प्रयास मामले में शामिल था। इन सब की पहचान, चंद्रकेश पासवान, राजेंद्र शर्मा, राहुल कुमार पासवान, मोनू कुमार निषाद, विष्णु पासवान, वीरेंद्र बहादुर, विश्वजीत कुमार निषाद, अनिरुद्ध निषाद और राकेश पाल के रूप में हुई।

रिपोर्ट-सचिन यादव

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने किया अपराधिक नेटवर्क का खुलासा।

बिजनौर (यूपी) । बिजनौर पुलिस ने एक संगठित आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश...

अलीगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या, शव गड्ढे में दबाकर छिपाया।

अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्र के ज्वालागढ़ गांव में एक दिल दहला...

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था के खिलाफ जन आक्रोश।

बिजनौर (यूपी) । जिला मुख्यालय पर स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था के...

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत,आरोपी पर FIR दर्ज।

खनियांधाना (मप्र) । खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछरौनी में...