Home उत्तर प्रदेश नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी महिलाओं की राजनीतिक तस्वीर – प्रतिभा शुक्ला
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी महिलाओं की राजनीतिक तस्वीर – प्रतिभा शुक्ला

Share
Nari Shakti Vandan Act will change the political picture of women - Pratibha Shukla
Share

कानपुर देहात । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश का सबसे बड़ा कदम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून के लागू होने से भविष्य में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी पूरी तरह बदल जाएगी।
​राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दशकों से लंबित इस मांग को पूरा कर इतिहास रच दिया है।
​इस अधिनियम के माध्यम से अब लोकसभा और देश की सभी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। अब तक महिलाएं स्थानीय निकायों (पंचायत व नगर निकाय) में अपना लोहा मनवा चुकी हैं, लेकिन अब वे देश और राज्यों के कानून बनाने की प्रक्रिया में भी निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि यह कानून नारी शक्ति के प्रति बीजेपी सरकार के अटूट विश्वास का प्रतीक है, जिससे समाज के हर वर्ग की महिला को राजनीति के शीर्ष तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने प्रेस वार्ता की अध्यक्षता की और रसूलाबाद से विधायक पूनम संख्वार ने भी अधिनियम के फायदों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली जनपद की सफल महिलाओं की उपस्थिति ने इस चर्चा को और भी जीवंत बना दिया।
​राज्यमंत्री ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उज्ज्वला, आवास और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के बाद अब सरकार महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ने से देश के विकास को नई गति मिलेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...