Home उत्तर प्रदेश अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश।
उत्तर प्रदेशराज्य

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश।

Share
Interstate thief gang busted.
Share

बिजनौर । बिजनौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली शहर और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये गिरोह बंद पड़े मकानों और फ्लैट्स की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 48 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, चोरी में प्रयुक्त कार और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। इसके अलावा ताले तोड़ने के उपकरण भी मिले हैं, जो इनके पेशेवर अपराधी होने की पुष्टि करते हैं। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में सक्रिय रहे हैं और कई जिलों में इनके खिलाफ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते, फिर सुनसान समय में घरों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। चोरी के बाद माल का आपस में बंटवारा कर दिया जाता था और पहचान छुपाने के लिए आभूषणों को गलाकर नया रूप दिया जाता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गाँधी सेवा सदन में महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को दी गयी श्रद्धांजलि।

धनबाद : सोमवार को महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को गाँधी सेवा...

वार्ड 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने लिलोरी मंदिर में की पूजा अर्चना।

धनबाद । वार्ड संख्या 21 की नव-निर्वाचित पार्षद उर्मिला मंडल ने अपनी...

रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती, जिला प्रशासन के बड़े फैसले।

रांची । रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की...

नौशीन खान की अध्यक्षता में जुगसलाई नगर परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

विकास कार्यों पर गंभीर मंथन, विधायक मंगल कालिंदी के महत्वपूर्ण सुझाव। विभिन्न...