जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान अध्यक्ष व नरेन्द्र सिंह सेंगर महामंत्री निर्वाचित।
कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों पर संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 107 मतदाताओं में से 95 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में 2 मत अवैध घोषित किए गए,जबकि 91 मत प्राप्त कर जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंदी बलराम सिंह को 2 मत मिले।
वहीं महामंत्री पद पर 6 मत अवैध पाए गए। इस पद के लिए नरेन्द्र सिंह सेंगर को 72 मत प्राप्त हुए, जबकि दुर्गेश चन्द्र को 17 मत मिले। इस प्रकार नरेन्द्र सिंह सेंगर को महामंत्री पद पर विजयी घोषित किया गया।
निर्वत्मान अध्यक्ष मुलायम सिंह ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
अन्य पदों पर कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रभा कुमारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीकांत राठौर, मंत्री पद पर क्षमता सिंह सेंगर एवं जय गोपाल, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर अवधेश कुमार तथा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर शशिविंदु को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रहीस अहमद, राहुल कुमार, गोपी सिंह, चन्द्रलता, संतोष सिंह एवं जगन्नाथ प्रसाद तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर श्याम कुमार, अजीत सिंह, प्रमोद कुमार, अनुज प्रताप सिंह, श्याम सुंदर एवं संजय सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया के संचालन में निर्वाचन समिति के अध्यक्ष सम्पत लाल यादव और प्रभारी रमेश चन्द्र सिंह गौर एवं सहायक सदस्यों के रूप मे विश्वनाथ सिंह, रवि वर्मा, विकास मिश्रा, जय गोविंद यादव, रणवीर सिंह यादव, हिमांशु गुप्ता और जितेन्द्र बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Leave a comment