Home Top News International Women’s Day 2021 : पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने नारी शक्ति को किया सलाम
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

International Women’s Day 2021 : पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने नारी शक्ति को किया सलाम

Share
Share

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने ट्विटर के जरिए नारी शक्ति को सलाम किया। महिलाओं के सम्मान में ही हर साल इंटरनेशनल वूमेंस डे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वूमेंस डे पर जगह-जगह कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं।

बत दें कि महिलाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह पहली बार 1911 में कुछ ही देशों में मनाया गया था, लेकिन 1975 के बाद दुनियाभर के देशों में मनाया जाने लगा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक तौर पर महिला दिवस को मान्यता दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर हमेशा से गर्व करता आ रहा है। यह हमारी सरकार के लिए सम्‍मान की बात है कि हमें विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का मौका मिल रहा है।

“> वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता की फिल्म “छाया” की शूटिंग शुरू

कुशीनगर-पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता की फिल्म “छाया” की शूटिंग शुरू हो...

अब आर्या ग्रुप ऑफ़ कंपनी लेकर आया आर्या पॉडकास्ट स्टूडियो नोएडा मे खुल गया है

मुंबई -अब आर्या ग्रुप ऑफ़ कंपनी लेकर आया आर्या पॉडकास्ट स्टूडियो नोएडा...

बॉलीवुड फोटोग्राफर श्री रावसाहेब दाभाड़े का निधन

बॉलीवुड फोटोग्राफर श्री रावसाहेब दाभाड़े का निधन दुःखद समाचार: मुंबई से एक...

सदाबहार अभिनेता अविनाश शाही की भोजपुरी फ़िल्म सास सतरंगी बहु अतरंगी का शूटिंग हुआ सम्पन्न

उत्तरप्रदेश – सदाबहार अभिनेता अविनाश शाही की भोजपुरी फ़िल्म सास सतरंगी बहु...