Home झारखण्ड मंईयां सम्मान योजना: रक्षाबंधन से पहले धनबाद की 3.46 लाख बहनों के खाते में आए ₹86.52 करोड़
झारखण्डराज्य

मंईयां सम्मान योजना: रक्षाबंधन से पहले धनबाद की 3.46 लाख बहनों के खाते में आए ₹86.52 करोड़

Share
maiya-samman-yojana-dhanbad-payment-list
Share

रक्षाबंधन से पहले धनबाद की 3.46 लाख बहनों को तोहफा : ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत खाते में भेजे गए ₹86.52 करोड़

धनबाद: रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत धनबाद जिले की 3,46,084 बहनों के चेहरे पर मुस्कान आई है। जिले की सभी पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में जुलाई 2026 की सम्मान राशि का सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों (DBT) के माध्यम से हस्तांतरण कर दिया गया है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ कुल 86 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपये की राशि सीधे बहनों के खातों में भेजी गई है।

प्रखंड एवं अंचल वार लाभुकों का विवरण

जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न प्रखंडों व अंचल कार्यालयों के तहत लाभान्वित बहनों की सूची निम्न प्रकार है:

क्रम सं.क्षेत्र / कार्यालय का नामलाभुकों की संख्या
1प्रखंड कार्यालय, बाघमारा44,189
2अंचल कार्यालय, बाघमारा7,373
3प्रखंड कार्यालय, बलियापुर21,370
4अंचल कार्यालय, बलियापुर1,136
5प्रखंड कार्यालय, धनबाद7,024
6अंचल कार्यालय, धनबाद32,382
7प्रखंड कार्यालय, एग्यारकुण्ड16,660
8अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड5,297
9प्रखंड कार्यालय, गोविन्दपुर50,485
10अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर853
11अंचल कार्यालय, झरिया44,341
12प्रखंड कार्यालय, कलियासोल19,894
13प्रखंड कार्यालय, निरसा23,715
14प्रखंड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी9,721
15अंचल कार्यालय, पुटकी18,132
16प्रखंड कार्यालय, तोपचाँची27,020
17प्रखंड कार्यालय, टुण्डी16,492
कुलधनबाद जिला (कुल योग)3,46,084

इस डीबीटी भुगतान प्रक्रिया से जिले भर की महिलाओं में हर्ष का माहौल है और त्योहार से ठीक पहले मिली इस सहायता राशि से उन्हें सीधी आर्थिक राहत पहुंची है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...

कतरास: श्री कृष्णा मातृ सदन के 22 वर्ष पूरे, डॉ. शिवानी झा ने जताया आभार

धनबाद के कतरास स्थित श्री कृष्णा मातृ सदन के 22 साल पूरे।...