Home झारखण्ड धनबाद DC आदित्य रंजन को FPO की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
झारखण्डराज्य

धनबाद DC आदित्य रंजन को FPO की बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Share
dhanbad-dc-aditya-ranjan-fpo-women-tie-raksha-sutra
Share

एफपीओ की बहनों ने उपायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र, उपायुक्त ने सराहा ग्रामीण महिलाओं का योगदान

  • गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी की महिला सदस्यों ने उपायुक्त आदित्य रंजन से की शिष्टाचार भेंट
  • उपायुक्त ने कहा— जिले की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध

धनबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) ‘गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी’ से जुड़ी महिला सदस्यों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर एफपीओ की बहनों ने उपायुक्त की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।

उपायुक्त ने सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और आजीविका संवर्धन में एफपीओ से जुड़ी महिलाओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उपायुक्त ने एफपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की उच्च गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जिले की सभी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले धांगी मोड़ स्थित ‘अल्टीमेट एनर्जी रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड’ के विद्यार्थियों ने भी उपायुक्त को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर डीएमएफटी पीएमयू के अमर कुमार श्रीवास्तव, एफपीओ के सीईओ अब्दुल कयूम अंसारी, अंजना देवी, अंजली देवी, बिमला देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, मिथिला देवी, कल्पना देवी और मांडू देवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...

कतरास: श्री कृष्णा मातृ सदन के 22 वर्ष पूरे, डॉ. शिवानी झा ने जताया आभार

धनबाद के कतरास स्थित श्री कृष्णा मातृ सदन के 22 साल पूरे।...