Home उत्तराखंड उत्तराखंडः लक्सर में महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन, अनाथ बच्चों को दिए जायेंगे 2 हजार रूपये प्रति माह
उत्तराखंड

उत्तराखंडः लक्सर में महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन, अनाथ बच्चों को दिए जायेंगे 2 हजार रूपये प्रति माह

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तराखंड के लक्सर विकास खंड में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को अपनी सुरक्षा और सतर्कता के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधि सह सर्वेक्षण अधिकारी रेनू डोली उपाध्याय और बाल संरक्षण अधिकारी मेघा पुरोहित लक्सर पहुंची।

इस मौके पर रेनू ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जागरूकता अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉक में कार्यक्रम कर रहे हैं। ताकि हम सभी महिलाओं को बता सकें की बच्चों व महिलाओं के लिए क्या कानून हैं। उन्होंने बताया की नशे के प्रभाव को हम कैसे कम कर सकते हैं। इसके लिए भी हमारे द्वारा कैंप चलाए जा रहे हैं। उसी क्रम में आज लक्सर में कैंप लगाया गया है।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद बाल संरक्षण अधिकारी मेघा पुरोहित ने बताया कि हमारे बाल विकास विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर जो बच्चे अनाथ हैं, बेसराहरा है या जिनके माता-पिता नहीं है। उन बच्चों को दो हजार रुपए प्रति माह दिया जाएगा। उन्होंने कहा की हमारे विभाग द्वारा सभी महिलाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के लिए पोक्सो एक्ट जैसी जरूरी जानकारी हमारे विभाग द्वारा महिलाओं को दी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...