Home Breaking News Top News ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर राहुल का बड़ा बयान, कहा- ‘कांग्रेस में होते तो सीएम बन गए होते’
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर राहुल का बड़ा बयान, कहा- ‘कांग्रेस में होते तो सीएम बन गए होते’

Share
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अगर कांग्रेस में रहते तो मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह पीछे बैठने वाले बनकर रह गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी की युवा शाखा को कांग्रेस संगठन की अहमियत के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर वह कांग्रेस में रुक गए होते तो वह मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन भाजपा में वह बैकबेंचर बन गए हैं।

सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा था- आप एक दिन मुख्यमंत्री बनोगे, लेकिन उन्होंने दूसरा ही रास्ता चुना।’ राहुल ने आगे कहा, ‘आप लिख लीजिए, वहां वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उसके लिए उन्हें यहां वापस आना होगा।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार से लड़ें और किसी से कतई न डरें। याद दिला दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल मार्च में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...