Home Breaking News Top News पश्चिम बंगाल चुनावः भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
Top Newsअसमपश्चिम बंगालबंगालराष्ट्रीय न्यूज

पश्चिम बंगाल चुनावः भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Share
Share

नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी की। हालांकि दूसरी सूची में एक प्रत्याशी के नाम की ही घोषणा की हैं। इसमें पुरुलिया जिले के 244- काशीपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने कमलाकांत हांसदा को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उनके नाम पर स्वीकृति के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नाम की घोषणा कीं।

पुरुलिया जिले में पहले चरण में 27 मार्च को मतदान है। गौरतलब है कि इससे पहले छह मार्च को भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए पहले व दूसरे चरण के 56 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थीं। पहले व दूसरे चरण में 60 विधानसीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से एक सीट भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टी आजसू को दी है।

वहीं, एक सीट को छोड़ दिया जाए तो भाजपा 59 में से 57 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं। दो सीटों पर अब तक पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जिनमें खडग़पुर सदर की सीट भी शामिल है। इस सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूनियन बजट 2026 पर ममता का तीखा हमला: “बंगाल को एक पैसा भी नहीं, झूठ का पुलिंदा!”

ममता बनर्जी ने यूनियन बजट 2026-27 को ‘दिशाहीन, दृष्टिहीन, एंटी-पीपल’ बताया। बंगाल...

मोमो फैक्टरी में किसका पैसा? अमित शाह ने ममता पर हमला बोला कोलकाता आग के बाद

कोलकाता आनंदापुर वेयरहाउस आग: 25 मौतें, 20+ लापता। वाह! मोमो गोदाम प्रभावित,...

मां असुरक्षित, माटी घुसपैठिए, मानुष सिंडिकेट का शिकार: अमित शाह ने ममता को कैसे घेरा?

नॉर्थ 24 परगना BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में अमित शाह ने ममता बनर्जी...