Home दिल्ली दिल्लीः रोहिणी के अवैध बने पटाखे के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दिल्ली

दिल्लीः रोहिणी के अवैध बने पटाखे के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक गोदाम में भयंकर आग लग गई। बुध विहार में बने गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग की लपटों पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक गोदाम में पटाखे का काम चल रहा था। बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में हडकंप मच गया।

बुधवार शाम बुध विहार के एक मकान में बने गोदाम में अचानक आग लगने से गोदाम के अंदर रखी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की पिचकारी, खिलौने, गुलाल आदि जलकर राख हो गए। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

सूत्रों की माने तो यहां अवैध तरीके से पटाखों का गोदाम चलाया जा रहा था जहां पर आग लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अंदर पटाखे में इस्तेमाल होने वाले बारूद होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि आग किस कारण लगी है ये अभी जांच का विषय है। घर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी थी जिसमें गोदाम बनाया गया था। ऊपर की दो मंजिल पर यह परिवार रह रहा था यदि वक्त पर आग काबू नहीं होती तो परिवार को भी खतरा हो सकता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...