Home उत्तराखंड बाजपुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी को सुनाई खरी-खरी, कही ये बात  
उत्तराखंड

बाजपुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी को सुनाई खरी-खरी, कही ये बात  

Share
Share

बाजपुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कई सवाल खड़े किए हैं। हरीश रावत ने भाजपा का डीएनए खराब बताया और उसकी जांच कराने की बात कही।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने का कारण भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं दी हैं। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के बदलते ही भाजपा के विधायकों और पार्टी की गर्मी उतर चुकी है। उन्होंने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाए जाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई है। इस दौरान उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को भला और कड़क मिजाज का बताया।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पर क्या आरोप थे, इसको भाजपा पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो मुख्यमंत्री को बदलने की रीत शुरू की है उसके लिए उन्हें जनती कभी माफ नहीं करेगी।

रिपोर्ट – डीके सरकार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...