Home Top News असमः तिकसुकिया की रैली में बोले शाह, कहा- एक और 5 साल दे दीजिए, असम के लिए भूतकाल बन जायेगी घुसपैठ
Top Newsअसम

असमः तिकसुकिया की रैली में बोले शाह, कहा- एक और 5 साल दे दीजिए, असम के लिए भूतकाल बन जायेगी घुसपैठ

Share
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसिय दौर पर हैं। इस दौरान उन्होंने असम के तिनसुकिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। 5 साल बाद असम में न तो आंदोलन है, न आतंकवाद है। प्रदेश का शांति से विकास हो रहा है। बता दें कि असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होना है।

गृहमंत्री ने कहा कि आने वाले 5 सालों में असम से घुसपैठ पूरी तरह से खत्म कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। हमने कहा था कि आतंकवाद से मुक्त करेंगे, लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी की है।

भाजपा को एक और 5 साल दे दीजिए असम के लिए घुसपैठ भूतकाल बन जाएगी। यहां कभी घुसपैठ नहीं होने वाला। सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी सरकार चलाई है कि पांच साल तक विपक्ष भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।

गृह मंत्री ने कहा कि असम की जनता के पास में आने वाले विधानसभा चुनाव में दो विकल्प हैं। एक विकल्प, सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाला भाजपा व असम गण परिषद का है, जबकि दूसरा विकल्प राहुल गांधी और बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व का है।

उन्होंने कहा कि 15 साल तक यहां कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने चाय बागान के लिए क्या किया? हमारी सरकार ने चाय बागान में मजदूरी मुआवजा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए 12,000 रुपये देना शुरू किया है। अब यह राशि 18,000 रुपये की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...