Home उत्तर प्रदेश BHU में  Nita Ambani पढ़ाएंगी महिला अध्ययन का पाठ, भेजा गया प्रस्ताव
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

BHU में  Nita Ambani पढ़ाएंगी महिला अध्ययन का पाठ, भेजा गया प्रस्ताव

Share
Share

रिलांयस इंडस्ट्रीज की कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी बीएचयू में महिला अध्ययन का पाठ पढ़ाएंगी। बीएचयू के महिला अध्ययन और विकास केंद्र में उन्हें विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।  बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय ने नीता अंबानी को यह प्रस्ताव भेजा है।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है और उन्हें वर्ष 2014 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का कार्यकारी निदेशक बनाया गया।
नीता अंबानी ने वर्ष 2010 में रिलायंस फाउंडेशन का गठन किया था। इस तरह से एक महिला उद्यमी होने के नाते नीता को बीएचयू के महिला अध्ययन और विकास केंद्र में विजिटिंग प्रोफेसर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

बता दें कि बनारस सहित पूर्वांचल भर में उनके फाउंडेशन का कोई कार्य अब तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में अगर वह  बीएचयू से जुड़ती हैं तो इसके माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिला उद्यम को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। बीएचयू में व्याख्यान के अलावा उनके माध्यम से कार्यशाला और प्रशिक्षण भी दिलावाया जाएगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...