Home Breaking News Top News NCB ने फिर से बढ़ाई रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
Top Newsमनोरंजनमुंबई

NCB ने फिर से बढ़ाई रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें, बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Share
Share

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की ज़मानत को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। रिया को पिछले साल बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी। रिया सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की मुख्यारोपी भी हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी ने पिछले साल रिया को गिरफ़्तार किया था। लगभग एक महीने तक जेल में रहने के बाद रिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गयी थी और तभी से वो ज़मानत पर रिहा चल रही हैं। अब एनसीबी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके तहत रिया को ज़मानत दी गयी थी। याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को होनी है। इससे पहले 5 मार्च को एनसीबी ने एनडीपीएस की विशेष अदालत में ड्रग्स केस में चार्जशीट दाख़िल की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। सुशांत के निधन की सीबीआई जांच चल रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत के एकाउंट्स में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच की है। इसी क्रम में व्हॉट्सऐप चैट्स के ज़रिए ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था, जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हुई।

मौत से पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती का नाम चैट्स में सामने आने पर एनसीबी ने उनसे गहन पूछताछ के बाद 8 सितम्बर में गिरफ़्तार किया था। उस वक़्त इस केस में गिरफ़्तार होने वाली रिया दसवीं शख़्स थीं। रिया मुंबई की भायकला जेल में बंद रही थीं। उन्हें लगभग एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Mohit Suri का खुलासा: रणबीर के साथ प्रोजेक्ट पर बात हुई, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं!

Mohit Suri ने रणबीर कपूर को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने की...

Elvish Yadav  की जीत: सुप्रीम कोर्ट ने विष मामले की FIR क्वैश कर दी, फैमिली ने तोड़ा silence!

Elvish Yadav के खिलाफ सांप के विष रेव पार्टी मामले में FIR और...

Priyadarshan  ने खोला पुराने दिन: अधित्या धर को धुरंधर 2 के लिए शुभकामनाएं, थ्रोबैक पिक शेयर!

Priyadarshan ने अधित्या धर के लिए नॉस्टैल्जिक फोटो शेयर कर धुरंधर 2...

Alia Bhatt अमेज़न प्राइम स्लेट इवेंट में हॉट लुक: सफेद टॉप-डेनिम ने मचाया जलवा!

Alia Bhatt ने अमेज़न प्राइम वीडियो के सालाना स्लेट इवेंट पर चीक...