Home Breaking News Top News क्या फिर से लगेगा देश में लॉकडाउन? पीएम मोदी एक बार फिर से करेंगे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

क्या फिर से लगेगा देश में लॉकडाउन? पीएम मोदी एक बार फिर से करेंगे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

Share
Share

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम की ये बैठक 17 मार्च को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में टीकाकरण को लेकर भी चर्चा की जायेगी।

बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और गुजरात में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। महाराष्ट्र में आज ही 15,051 लोग कोरना वायरस सें संक्रमित हुए हैं। इससे पहले रविवार को 16,620 लोग संक्रमित हुए थे।

देश के कुल आंकड़ों को देखें तो अब तक1,13,85,339 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,291 लोग संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं, इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles