Home Breaking News मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला,  हेमंत नगराले ने ली उनकी जगह
Breaking Newsमहाराष्ट्र

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला,  हेमंत नगराले ने ली उनकी जगह

Share
Share

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें होमगार्ड विभाग में भेजा गया है। उनकी जगह हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मामले में एनआईए की ओर से असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद यह फैसला लिया गया है।

बताते चलें कि सचिन वाझे को अरेस्ट किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सस्पेंड भी कर दिया है। ऐसे में परमबीर सिंह के निलंबन को इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सचिन वाझे को बीते साल 16 वर्षों के बाद निलंबन समाप्त कर मुंबई पुलिस में एंट्री की गई थी। सचिन वाझे को पुलिस सेवा में वापस लाने में परमबीर सिंह का योगदान माना जाता है।

दरअसल वह उस रिव्यू कमिटी का हिस्सा थे, जिसकी सिफारिश पर सचिन वाझे को दोबारा सेवा में लिया गया था।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...