Home उत्तराखंड उत्तराखंड :  बाइपास निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन
उत्तराखंड

उत्तराखंड :  बाइपास निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

Share
Share

गदरपुर।  प्रस्तावित गदरपुर बाइपास निर्माण को पूरा कराने की मांग को लेकर कई राजनीतिक पार्टियां और क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन सड़क पर उतर गए हैं। इसी क्रम में आज क्षेत्र की आम जनता ने भी गदरपुर बाइपास का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे अजीत भुसरी ने कहा कि नेशनल हाईवे-74 स्थित बाईपास निर्माण का कार्य अधर में लटका है जिस कारण भारी वाहनों को गदरपुर के शहरों के बीच से गुजरना पड़ता है। जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं और अब तक सड़क हादसे में सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि आए दिन हादसे होने के बाद उत्तराखंड सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र के विधायक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, उसके बावजूद भी सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द सड़क निरमाण का काम पूरा कराने की मांग की।

रिपोर्ट – डीके सरकार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...