Home राष्ट्रीय न्यूज 26-27 मार्च को बांग्लादेश का दौरा करेंगे PMMODI, कई समझौते पर होगा हस्ताक्षर
राष्ट्रीय न्यूज

26-27 मार्च को बांग्लादेश का दौरा करेंगे PMMODI, कई समझौते पर होगा हस्ताक्षर

Share
Share

नई दिल्ली।  भारत और बांग्लादेश के संबंधों को नये आयाम मिलेंगे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी, 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश का दौरा करेंगे। कई मायनों में ऐतिहासिक होगी ये यात्रा क्यूंकी शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी, भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष और बांग्लादेश की स्‍वतंत्रता के लिए हुए युद्ध के 50 वर्ष के स्मरणोत्सव का मौका होगा।

26 मार्च को ढाका, भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के कुछ ऐसे ही रंगों से सराबोर होगा। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के एक और स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हो रही है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री का बांग्लादेश दौरा कोविड महामारी के संकट के बाद किसी विदेशी राष्‍ट्र का पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता के अलावा  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मौ. अब्दुल हामिद,  बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए.के. अब्दुल मोमेन के साथ मुलाकात भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री के दौरे में दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अमृत उद्यान के ‘ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026’ का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026' का उद्घाटन किया। 16...