Home महाराष्ट्र महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Share
Share

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के एक लेटर के कारण महाराष्ट्र में सियासी संग्राम मचा आ है। लेटर बम के बाद जारी सियासी संग्राम के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। राष्ट्रपति से मुलाकात कर अठावले ने अपनी पार्टी की ओर से एक ज्ञापन सौंपा और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ”मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि  एक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने उद्योगपति के आवास के पास विस्फोटक रखा जबकि गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया। राज्य में यह गंभीर स्थिति है। अठावले ने कहा कि देशमुख के खिलाफ जांच होनी चाहिए क्योंकि वह इस समय संदेह के दायरे में हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...