Home राष्ट्रीय न्यूज मां काली का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी ने बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की
राष्ट्रीय न्यूज

मां काली का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी ने बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की

Share
Share

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां काली का आशीर्वाद लेकर अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने शतखिरा में जशोरेश्वरी काली शक्तिपीठ में पूजा की, जो प्राचीन परंपरा में 51 शक्तिपीठों में से एक है।

प्रधानमंत्री ने मां काली को चांदी से निर्मित, सोने की प्लेटिंग वाला हाथ से बना एक मुकुट भी अर्पित किया। इस मुकुट को एक स्थानीय कारीगर द्वारा तीन हफ्ते से ज्यादा समय में हाथ से बनाया गया था।

दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने मंदिर से पास एक सामुदायिक भवन सह चक्रवात आश्रय स्थल के निर्माण के लिए अनुदान देने की घोषणा की। इस भवन को मंदिर में वार्षिक काली पूजा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा प्रयोग किया जाएगा। साथ ही इसे सभी धर्मों के लोगों द्वारा तूफान की स्थिति में आश्रय स्थल और सामुदायिक सुविधा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...