Home राष्ट्रीय न्यूज वायुसेना की ताकत में इजाफा, भारत पहुंची राफेल विमानों की चौथी खेप
राष्ट्रीय न्यूज

वायुसेना की ताकत में इजाफा, भारत पहुंची राफेल विमानों की चौथी खेप

Share
Share

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की ताकत अब और बढ़ गई है। बुधवार को फ्रांस के इसट्रेस एयर बेस से राफेल लड़ाकू विमानों की चौथी खेप के तहत तीन राफेल विमान भारत के अंबाला एयरबेस पर उतरे।

भारतीय वायुसेना ने राफेल की लैंडिंग की वीडियो जारी करते हुए कहा कि यूएई वायु सेना के टैंकरों द्वारा राफेल विमानों में रास्ते में इन-फ्लाइट ईंधन  भरवाया गया। यह दो वायु सेनाओं के बीच मजबूत संबंधों में एक और मील का पत्थर साबित हुआ है।

“> बता दें कि राफेल विमानों पहली खेप पिछले साल 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आई थी। भारत ने 59 हजार करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए साल 2015 में फ्रांस सरकार के साथ करार पर दस्तखत किए थे।

इसके अलावा पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में हुए एक कार्यक्रम में राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। तीन विमानों की दूसरी खेप तीन नवंबर को भारत आई थी जबकि तीन और विमानों की तीसरी खेप 27 जनवरी को बारत आई थी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles