Home उत्तराखंड उत्तराखंड : नई सड़क टूटने से ग्रामीणों में रोष,  प्रदर्शन कर जताया विरोध  
उत्तराखंड

उत्तराखंड : नई सड़क टूटने से ग्रामीणों में रोष,  प्रदर्शन कर जताया विरोध  

Share
Share

उत्तराखंड। खटीमा में 15 दिन पहले बन कर तैयार हुई चांदा भुडरिया रोड टूटनी शुरू हो गई है। एक किलोमीटर लंबी चांदा भूड़रिया में बनी सड़क, जहां बीस लाख की लागत से बनकर तैयार हुई है। लेकिन 15 दिन के अंदर ही उसका डामर उखड़ने लगा है, जिससे स्थानीय  ग्रामीणों में सड़क निर्माण कराने वाली संस्था के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है।

खटीमा ब्लॉक के ग्राम चांदा भुरड़िया में सड़क बनने के मात्र 15 से 20 दिन में ही जहां सड़क में पड़ा डामर उखड़ने लगा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने ठेकेदार व निर्माणदायी संस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने बगैर पत्थर के ही मिट्टी के ऊपर डामर बिछा दिया है, जिससे सड़क बनने के 15 दिन बाद ही टूटने लगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले सड़क का ये हाल है तो बरसात के बाद क्या हाल होगा। चांदा भुरड़िया की ग्राम प्रधान द्रोपदी देवी ने कहा कि सड़क निर्माण बहुत ही घटिया तरीके से किया गया है। ऐसी घटिया सड़क बनने से अच्छा तो पहले गांव की सड़क पर पड़ा खड़ंज्जा ही सही था। प्रधान ने घटिया सड़क निर्माण की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- अशोक सरकार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...