Home Breaking News Top News हिमाचल में अब बिना पंजीकरण नहीं होगा एयरो खेलों का संचालन, नए नियमों को कैबिनेट ने दी मंजूरी
Top Newsहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अब बिना पंजीकरण नहीं होगा एयरो खेलों का संचालन, नए नियमों को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Share
Share

हिमाचल प्रदेश। प्रदेश में अब बिना राज्य सरकार की मंजूरी के कोई भी हवा में होने वाले खेलों का आयोजन नहीं कर सकेगा। इसके लिए सरकार ने पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एयरो खेल के नए नियमों को मंजूरी दी गई है। आवश्यक सुरक्षा नियमों को पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बता दें कि कैबिनेट की बैठक में पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, हॉट ऐयर बैलून की जैसे खेलों का संचालन करने वाले संस्थानों को सुरक्षा के हर पहलू का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इस तरह के खेलों के दौरान होने वाले हादसों के बाद सरकार अब इनके संचालन पर सख्ती करने का मन बना लिया है।

राज्य में अब ऐसे खेलों के संचालन से पूर्व जरूरी मानक पूरे न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं इन खेलों का लुत्फ उठाने वालों से होने वाली कथित लूट को भी कम करने के लिए नियमों में संशोधन भी किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हिमाचल में 1 अप्रैल से टोल महंगा: बाहरी गाड़ियों पर बड़ा झटका

हिमाचल सरकार 1 अप्रैल से नई टोल पॉलिसी 2026-27 लागू कर रही...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...