Home Breaking News Top News भारत की मदद के लिए अब सिंगापुर ने बढ़ाया हाथ, ऑक्सीजन से भरे दो विमान किए रवाना
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

भारत की मदद के लिए अब सिंगापुर ने बढ़ाया हाथ, ऑक्सीजन से भरे दो विमान किए रवाना

Share
Share

नई दिल्ली। कोरोना के कारण देश में ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने में भारत की मदद करने वाले देशों में अब सिंगापुर का नाम भी शामिल हो गया है। सिंगापुर ने बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरे दो विमान भारत भेजे। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉक्टर मलिकी उस्मान ने सिंगापुर एयरफोर्स के दो सी-130 एयरफ्राफ्ट को भारत के लिए रवाना किया है। ये विमान भारत में 256 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आ रहे हैं।  मलिकी ने कहा कि सिंगापुर और भारत के अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने महामारी के दौरान पूरे समय सिंगापुर को जरूरी सामान की आपूर्ति करते रहने और भारत के योगदान के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...