Home राष्ट्रीय न्यूज उत्तराखंड : कीटनाशक विक्रेता समिति और राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने उठाया शहर को सैनिटाइज करने का जिम्मा  
राष्ट्रीय न्यूज

उत्तराखंड : कीटनाशक विक्रेता समिति और राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने उठाया शहर को सैनिटाइज करने का जिम्मा  

Share
Share

लक्सर। कीटनाशक विक्रेता समिति लक्सर के पदाधिकारियों और राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पूरे शहर को सैनिटाइज करने का जिम्मा उठाया है। दोनों टीमों ने शहर में आज सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि पूरा देश इस वक्त जहां कोरोना संक्रमण बीमारी से लड़ रहा है। वहीं, दूसरी और कुछ समाजसेवी और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता नगर, देहात में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव करा रहे हैं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने बताया की आज लक्सर में कीटनाशक समिति के अध्यक्ष जोध सिंह व लक्सर व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा के साथ मिलकर लक्सर में कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। जिससे कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

उधर, व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि आज लक्सर में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी एवं व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष व कीटनाशक समिति अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा लक्सर विधानसभा में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया है। अजय वर्मा ने कोरोना संक्रमण रोकने में सरकार को फेल बताया।

रिपोर्ट-अरुण कुमार

 

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंबई में ‘वाटरवेज टू वंडर : अनलॉकिंग क्रूज़ टूरिज्म’ सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और...

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए

पारंपरिक जीवनशैली से सीखकर आधुनिक चक्रीय प्रणालियों को मजबूत किया जा सकता...