Home Breaking News हरियाणा : खट्टर सरकार ने राज्य में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया, जारी रहेंगी पाबंदियां
Breaking Newsहरियाणा

हरियाणा : खट्टर सरकार ने राज्य में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया, जारी रहेंगी पाबंदियां

Share
Share

नई दिल्ली। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। हरियाणा सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में 31 मई सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। हरियाणा में कोरोना के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन ब्लैक फंगस के मामलों में बढ़ोत्तरी दिख रही है।

बताते चलें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी। राज्य में पहले से लागू लॉकडाउन को अब 31 मई की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि  लॉकडाउन से पहले हरियाणा में रोजाना कोरोना के 15,000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे, जो कि अब घटकर 5-6 हजार आ गया है। हालांकि मौत के आंकड़े सरकार की टेंशन बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सरकार लोगों को किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। यही कारण है कि सरकार ने लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

‘मोदी जी जवाबदेह हो’: राहुल ने हरियाणा फैक्ट्री विजिट से खोला टेक्सटाइल संकट का राज

राहुल गांधी ने हरियाणा की गारमेंट फैक्ट्री विजिट कर 50% अमेरिकी टैरिफ...

हरियाणा में दहशत: अंबाला के स्कूलों पर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-SHO बोले- कुछ नहीं मिला!

हरियाणा के अंबाला में 3 स्कूलों को बम धमकी ईमेल मिले- रिवरसाइड...

स्टेडियम में रेप का खौफ: हरियाणा कोच ने नाबालिग को गर्भवती किया, 5 जनवरी को गर्भपात के बाद खुलासा

हरियाणा के रेवाड़ी में जूनियर हॉकी कोच ने स्टेडियम बाथरूम में नाबालिग...

हरियाणा अलर्ट: रोहतक में 3.3 मैग्नीट्यूड भूकंप, दोपहर 12:13 बजे हलचल क्यों?

हरियाणा के रोहतक में 3.3 तीव्रता का भूकंप दोपहर 12:13 बजे आया,...