Home उत्तराखंड उत्तराखंड : कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को 6 माह पूरा होने पर किसानों ने मनाया काला दिवस
उत्तराखंड

उत्तराखंड : कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को 6 माह पूरा होने पर किसानों ने मनाया काला दिवस

Share
Share

बाजपुर  (उत्तराखंड) बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को बुधवार को 6 माह पूरे होने पर काला दिवस मनाया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पर सरकार का पुतला फूंका। किसानों के प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर समेत विभिन्न बॉर्डर पर किसान बीते 6 माह से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को 6 माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर के किसानों से काला दिवस मनाने का आह्वान किया था। इसके चलते बाजपुर के भगत सिंह चौक पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में दर्जनों किसान एकत्र हुए। जहां किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला आग के हवाले किया।

इस दौरान कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि भले ही किसानों को कितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़े किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार ना जाने कितने किसानों की कुर्बानी मांग रही है।

रिपोर्ट- गौतम चुनारा

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...