Home Breaking News Top News टोक्यो ओलंपिक के लिए PMMODI ने की तैयारियों की समीक्षा, अगले महीने खिलाड़ियों से करेंगे बात
Top Newsराष्ट्रीय न्यूजस्पोर्ट्स

टोक्यो ओलंपिक के लिए PMMODI ने की तैयारियों की समीक्षा, अगले महीने खिलाड़ियों से करेंगे बात

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत की ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा की। अगले महीने यानी जुलाई में पीएम मोदी ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच भारतीय खिलाड़ी जी-जान से तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम ओलंपिक की तैयारियों के बारे में जानने को इच्छुक थे।

ऐसे में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में उन्हें एथलीटों के टीकाकरण, उनके प्रशिक्षण आदि की जानकारी दी गई। इस पर पीएम ने फैसला लिया कि वो जुलाई में ओलंपिक दल के साथ बात करेंगे और उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देंगे। पीएम ने उम्मीद जताई कि इस बार भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

बताते चलें कि पिछले साल ही टोक्यो में ओलंपिक गेम्स होने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें टाल दिया गया। ऐस में अब अगले महीने 23 जुलाई से इसकी शुरूआत होगी, जो 8 अगस्त तक चलेंगी। इस बार ये खेल जापान के टोक्यो शहर में होगा, जिसके कारण इसको टोक्यो ओलंपिक कहा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखण्ड खिलाड़ी पेंशन योजना अन्तर्गत योग्य लाभुक 16 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं आवेदन।

धनबाद । झारखण्ड खेल नीति-2022 कंडिका-7.4.4 के आलोक में विभागीय अधिसूचना द्वारा...

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 का SWOT: क्या इस बार प्लेऑफ से आगे निकल पाएंगे DC?

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 SWOT एनालिसिस: अक्षर पटेल (कप्तान), KL राहुल, मिचेल...

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ कमाई के दिन खत्म हुए – अगला साइकल कैसा होगा

IPL मीडिया राइट्स की तेज़ ग्रोथ अब ख़त्म होने के संकेत दिख...