Home उत्तराखंड लक्सर : बिजली की तारों में धमाका, गांव मे मचा हड़कंप  
उत्तराखंड

लक्सर : बिजली की तारों में धमाका, गांव मे मचा हड़कंप  

Share
Share

लक्सर। क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में रविवार देर रात बिजली के तारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग के साथ-साथ तार में धमाके भी होने लगे। यह हादसा देखकर गांव मे अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, रविवार रात साढ़े दस बजे करीब मुबारिकपुर गांव मे ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ने से ट्रांसफर से निकलने वाली बिजली के तार में आग लग गई। देखते ही देखते तार में पटाखों की तरह जोरदार विस्फोट होने लगे। इससे पूरे गाँव की बिजली गुल हो गई। लगभग (5) से (6) मिनट तक बिजली के तारों में चिंगारी और विस्फोट की आवाज निकलती रही। यह हादसा देख कर गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गयाष लोग दूर से ही इस हादसे का वीडियो बनाने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुबारकपुर के रहने वाले युवक अंकित ने बताया की बिजली की तारो में विस्फोट हुआ था, जिससे काफी देर तक चिंगारी और पटाखों जैसी आवाजें आ रही थीं। उन्होंने बताया की ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना दी गई है। फिलहाल गांव मे बिजली नहीं है। बिजली विभाग वालों के आने के बाद बिजली सुचारू हो पाएगी।

रिपोर्ट- अरुण देव कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...