Home Breaking News #अब तक 35.75 करोड़ टीके की खुराक दी गई#24 घंटे में 34 हजार 703 केस मिले, 111 दिनों में सबसे कम मामले
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

#अब तक 35.75 करोड़ टीके की खुराक दी गई#24 घंटे में 34 हजार 703 केस मिले, 111 दिनों में सबसे कम मामले

Share
Share

भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 111 दिनों में कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव केस गिरकर चार लाख 64 हजार हो गया है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 फीसद हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार 703 मामले सामने आए हैं और 553 लोगों की मौत हुई। वहीं 51 हजार 864 मरीज ठीक हुए। इस दौरान कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 16 लाख 47 हजार 424 सैंपल टेस्ट किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के तीन करोड़ छह लाख 19 हजार 932 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से चार लाख तीन हजार 281 मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव केस चार लाख 64 हजार 357 हो गया है, जो पिछले 101 दिनों में सबसे कम है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो करोड़ 97 लाख 52हजार 294 हो गई है। एक्टिव केस कुलमामलों का 1.58 फीसद है। रिकवरी रेट 97.11 फीसद और डेथ रेट 1.32 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार तक कुल 42 करोड़ 14 लाख 24 हजार 881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे है और वर्तमान में 2.40 प्रतिशत है। इसके अलावा, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.11 प्रतिशत है, जो लगातार 15 दिनों तक 3 प्रतिशत से कम है। भारत ने इस साल 16 जनवरी को अपना कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 35.75 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 45 लाख 82 हजार 246 डोज दिए गए। लगातार 54 दिन से दैनिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक।

धनबाद । केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद...

पंचायतों में 15वें वित्त आयोग मद से बनेंगे नए बोरिंग।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आगामी गर्मी के मौसम...

जेआरडीए व टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

बेलगड़िया में कौशल विकास और जमीनी स्तर के खेलों को मजबूत करने...

डीएवी+2 विद्यालय विवाद,सचिव और लिपिक ने कतरास थाना में दर्ज कराई शिकायत।

धनबाद । डीएवी+2 उच्च विद्यालय का विवाद सोमवार को थाने तक पहुंच...