Subscribe
Aaryaa News Aaryaa News
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • LinkedIn
  • Home
  • देश
  • राज्य
    • अंडमान व नोकोबार
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चेन्नई
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • तमिलनाडू
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मुंबई
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • हैदराबाद
  • दुनिया
  • चुनाव
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • Live TV
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • मनोरंजन
    • एजुकेशन
    • अस्ट्रोलॉजी
    • वीडियो
    • हेल्थ
    • क्राईम
    • धर्म
    • फूड
    • ट्रेंडिंग
    • खेती
    • वेबस्टोरी
Aaryaa News Aaryaa News
  • Home
  • देश
  • राज्य
    • अंडमान व नोकोबार
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चेन्नई
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • तमिलनाडू
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मुंबई
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • हैदराबाद
  • दुनिया
  • चुनाव
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • Live TV
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • मनोरंजन
    • एजुकेशन
    • अस्ट्रोलॉजी
    • वीडियो
    • हेल्थ
    • क्राईम
    • धर्म
    • फूड
    • ट्रेंडिंग
    • खेती
    • वेबस्टोरी
Subscribe
Home Breaking News सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 31 जुलाई तक एक देश, एक राशन कार्ड योजना को लागू करने का निर्देश दिया
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 31 जुलाई तक एक देश, एक राशन कार्ड योजना को लागू करने का निर्देश दिया

Durgesh SinghJuly 7, 20211 Mins read93
Share
Share

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 31 जुलाई तक एक देश, एक राशन कार्ड योजना को लागू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के मुताबिक ऐसे हर परिवार के लिए और परिवार के हर सदस्य के लिए राशन-पानी का इंतजाम उसी स्थान पर होना चाहिए, जहां वे रह रहे हों। गौरतलब है कि पिछले साल जब पूरी दुनिया पहली बार कोरोना संकट की मार ङोल रही थी, समस्याओं के समाधान के लिए नए-नए उपायों पर बल दिया जा रहा था, तब प्रवासी मजदूरों के भरण-पोषण की समस्या ने पूरे देश का ध्यान खींचा था।

जिन राज्यों में मजदूर काम करने गए थे, उन राज्यों के राशन कार्ड नहीं होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ वे नहीं उठा पा रहे थे। तब इस योजना की जरूरत बड़ी शिद्दत से महसूस की जा रही थी। तब मोदी सरकार ने भी ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का एलान किया था। हालांकि इसकी शुरुआत अप्रैल, 2018 में ही हो गई थी, लेकिन कई सारी समस्याओं के कारण इसका दायरा तय समय में नहीं बढ़ाया जा सका।

यह भी एक तथ्य है कि मार्च, 2021 से पहले 100 फीसद नेशनल पोर्टेबिलिटी हासिल करने का लक्ष्य रखा गया था। इससे जो मजदूर जिस राज्य में हैं, उन्हें उसी राज्य में उनके मूल राज्य के राशन कार्ड पर अनाज मिल जाता, लेकिन जून गुजर जाने तक भी इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका। अब अदालत ने राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को इस बाबत सख्त निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर असंगठित मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल डेवलप करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है।

इस योजना के तहत लाभार्थी किसी भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के सरकारी दुकानों से राशन खरीदने में सक्षम हो पाएंगे। जैसे उत्तर प्रदेश का एक मजदूर अगर हैदराबाद में काम करने गया है तो वह उत्तर प्रदेश वाले राशन कार्ड पर हैदराबाद में भी सब्सिडी वाला अनाज प्राप्त कर सकता है। साथ ही अगर कोई मजदूर अपने राज्य के अंदर ही एक जिले से दूसरे जिले में काम करने जाता है तो वहां भी वह राशन कार्ड की सुविधा हासिल कर सकता है। हालांकि इसके लिए मोबाइल सिम कार्ड की तरह ही राशन कार्ड को भी पोर्टेबल कराना जरूरी होगा। पहले तो राशन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा। इसके बाद सिम कार्ड पोर्टेबिलिटी में हम जिस तरह नेटवर्क कंपनी बदलते हैं उसी तरह इस योजना में हमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान बदलनी होगी।

हालांकि अगर कोई उपभोक्ता एक राज्य से दूसरे राज्य में जाता है तो उसे केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का ही लाभ मिल सकेगा। यदि कोई राज्य अपने स्तर पर किसी प्रकार की खाद्य सुरक्षा योजना चला रहा है तो उस राज्य के प्रवासी किसी दूसरे राज्य में यह सुविधा प्राप्त नहीं कर सकेंगे। दरअसल सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राज्यों के नियमों में अंतर है। कहीं केंद्र सरकार से भी कम मूल्यों पर अनाज दिए जाते हैं तो कहीं मिलने वाले सामानों की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में राज्य के भीतर ही राज्य की योजनाओं का लाभ उठाने में तो कोई परेशानी नहीं होगी, पर दूसरे राज्यों में जाने पर वे विशेष लाभ से वंचित रहेंगे। यह योजना उन राशन की दुकानों में ही लागू की जा सकती है, जहां प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध हैं।
इससे फर्जी राशन कार्ड की समस्या भी खत्म होगी। सभी राशन कार्ड को अनिवार्य रूप से आधार से लिंक करने और सभी उपभोक्ताओं का विवरण प्वाइंट ऑफ सेल मशीन पर आ जाने से कोई भी व्यक्ति फर्जी राशन कार्ड नहीं रख सकेगा, क्योंकि सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की मशीनें एक-दूसरे से लिंक होंगी। इस योजना की जरूरत इस तरह समङिाए कि भारत में काम के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना एक सामान्य बात हो चुकी है। कभी-कभी लोग पांच-छह महीने के लिए ही कहीं जाते हैं और वापस अपने घर आ जाते हैं।
यह भी देखा गया है कि परिवार का एक ही सदस्य काम के लिए पलायन करता है, जबकि बाकी लोग घर पर ही रहते हैं। ऐसे में किसी एक जगह ही राशन लेना संभव हो पाता है, लेकिन एक देश, एक राशन कार्ड योजना से हर सदस्य के हिस्से का राशन किसी भी स्थान से प्राप्त किया जा सकता है। यह योजना लाभाथयों को अपने पसंद के राशन वितरक (डीलर) को चुनने का मौका भी देगी। अगर कोई डीलर राशन के आवंटन में गड़बड़ी करता है तो लाभार्थी तुरंत किसी अन्य दुकान की सेवा ले सकता है। कहने की जरूरत नहीं कि पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू हो जाने पर यह योजना भुखमरी और पोषण जैसे कई सवालों के जवाब तलाश लेगी।
Share
Previous post यूपी मिशन 2022 पर नजर, अनुप्रिया पटेल समेत इन चेहरों को मिल सकती जगह-मोदी कैबिनेट विस्तार
Next post अमरिंदर, आर-पार की लड़ाई के मूड में थे पंजाब सीएम,बैठक के बाद संतुष्ट खे पंजाब दिके मुख्‍यमंत्री

Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • LinkedIn

Also Read

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar death
देश

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो की शहादत: सु-30 क्रैश में शहीद पायलट ने पिता से क्या कहा था आखिरी कॉल में?

ByHarsh PariharMarch 6, 2026
Indian refiners Russian oil
बिजनेस

US waiver के बाद भारतीय रिफाइनर रूसी तेल की होड़ में, 10 मिलियन बैरल खरीदे

March 6, 2026
India Russian oil waiver
देश

30 दिन की रूसी तेल छूट: क्या भारत ने अमेरिका से ऊर्जा सुरक्षा की सबसे अहम डील निकाल ली?

March 6, 2026
Andhra Pradesh social media ban
देशआंध्र प्रदेश

कर्नाटक के बाद आंध्र का बड़ा कदम: क्या अब पूरे भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन आएगा?

March 6, 2026
Related Articles
JLKM's first list of West Bengal Assembly in-charges released.
झारखण्डपश्चिम बंगालराजनीतिराज्य

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

ByYudhishthir MahatoMarch 6, 2026
Retired headmaster of Tundi, teacher Rajendra Tiwari passed away.
झारखण्डराज्य

टुंडी के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन।

मुखिया बसंत नारायण तिवारी के बड़े भाई थे राजेन्द्र तिवारी। धनबाद ।...

ByYudhishthir MahatoMarch 6, 2026
Instructions to strengthen the water supply system before summer.
झारखण्डराज्य

गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।

मॉनिटरिंग के लिए बनाया जाएगा वॉर रूम। धनबाद । उपायुक्त सह जिला...

ByYudhishthir MahatoMarch 6, 2026
A detailed meeting was organized on various projects and future work plans of Dhanbad Municipal Corporation.
झारखण्डराज्य

धनबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं व भावी कार्य योजनाओं पर विस्तृत बैठक आयोजित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के‌ कार्यालय कक्ष में...

ByYudhishthir MahatoMarch 6, 2026
Aaryaa News Aaryaa News

Aaryaa News is a Hindi-language news platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased information to its audience. With a focus on national, regional, and global developments, Aaryaa News covers politics, current affairs, social issues, and more—presented in a clear and impactful manner.

  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • LinkedIn

Curated Collections

Home Guard Recruitment in Dhanbad: Physical test and written examination starts from 6th April.
राज्यझारखण्ड

धनबाद में गृह रक्षक भर्ती : 6 अप्रैल से शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा शुरू।

March 6, 2026
Murder accused arrested under the leadership of police station in-charge Deepak Kumar, fear among criminals.
उत्तर प्रदेशक्राईमजुर्मराज्य

थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में हत्यारोपी गिरफ्तार,अपराधियों में खौफ।

March 6, 2026
Two more accused arrested from Bengaluru and Surat in Bokaro Tanishq robbery attempt case.
झारखण्डराज्य

बोकारो तनिष्क डकैती प्रयास मामला में बेंगलुरु और सूरत से दो और आरोपी गिरफ्तार।

March 5, 2026

Just for You

The newly elected mayor and councilors of the Municipal Corporation will take oath on March 18.
झारखण्डराज्य

नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर एवं पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।

March 5, 2026
Firing during Holi celebrations in Dhanbad, two youths injured.
झारखण्डराज्य

धनबाद में होली के जश्न के दौरान फायरिंग,दो युवक हुये घायल।

March 5, 2026
Landslide in Bhanura No. 6 of Jharia, panic among people.
राज्यझारखण्ड

झरिया के भौंरा 6 नंबर में भू – धंसान,लोगों में दहशत।

March 5, 2026

© 2025. All Rights Reserved.

  • Home
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
Our website uses cookies to improve your experience. Learn more about cookie policy
Accept
Khabar Pakki Khabar Pakki
  • Home
  • देश
  • राज्य
    • अंडमान व नोकोबार
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चेन्नई
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • तमिलनाडू
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मुंबई
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • हैदराबाद
  • दुनिया
  • चुनाव
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • Live TV
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • मनोरंजन
    • एजुकेशन
    • अस्ट्रोलॉजी
    • वीडियो
    • हेल्थ
    • क्राईम
    • धर्म
    • फूड
    • ट्रेंडिंग
    • खेती
    • वेबस्टोरी

Weekly update

On lunar eclipse, the doors will remain closed for 9 hours after morning aarti shringar of Bageshwar Balaji.
मध्य प्रदेशराज्य

चंद्रग्रहण पर बागेश्वर बालाजी के प्रात आरती श्रृंगार के बाद 9 घंटे बंद रहेंगे कपाट।

March 3, 2026
Organization of two-day divisional level flower exhibition at Manas Bhawan Guna.
मध्य प्रदेशराज्य

मानस भवन गुना में दो दिवसीय संभाग स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन।

March 3, 2026
The Deputy Commissioner played Holi with Abir-Gulaal and flowers with the elderly people.
झारखण्डराज्य

वृद्ध जनों के साथ उपायुक्त ने खेली अबीर-गुलाल व फूलों की होली।

March 3, 2026
© 2025. All Rights Reserved.