Home Breaking News #अनुप्रिया व कौशल किशोर सहित UP के 7 नेता मोदी सरकार में बने मंत्री#
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेश

#अनुप्रिया व कौशल किशोर सहित UP के 7 नेता मोदी सरकार में बने मंत्री#

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में यह पहला कैबिनेट विस्तार है। केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हुए 43 नेताओं में से सात नाम उत्तर प्रदेश से हैं। इन नेताओं को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई है। इस कैबिनेट विस्तार में राजनीतिक समीकरण के लिहाज से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित सात नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में जिन सात सांसदों को शामिल किया गया है उनमें मीरजापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल (कुर्मी), लखनऊ की मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद कौशल किशोर (पासी), महराजगंज संसदीय सीट से पंकज चौधरी (कुर्मी), जालौन सीट से सांसद भानु प्रताप वर्मा (कुर्मी) और बीएल वर्मा (कुर्मी) जो कि राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से सदस्य हैं। एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं जो कि पिछड़ी जाति से आते हैं। अजय मिश्र (ब्राह्मण) लखीमपुर खीरी से सांसद हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...