Home Breaking News #कुलगाम-दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन#
Breaking NewsTop Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

#कुलगाम-दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन#

Share
Share

-दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया। इलाके में आतंकियों केे छिपे होने की सूचना के आधार पर देर रात चलाए गए इस तलाशी अभियान के दौरान रेडवानी इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख गोलीबारी शुरू कर दी। फिलहाल जवान अपनी पाेजीशन पर डटे हुए हैं और दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने कुलगाम के जोडार इलाके में गत वीरवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया था। श्रीनगर हाईवे के समीप एक इलाके में छिपे ये आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुलगाम में दो से तीन आतंकियों के देखे जाने की सूचना के आधार पर एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने यह तलाशी अभियान देर रात को शुरू किया था। इस दौरान रात के ही समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ भी हुई परंतु इससे पहले की सुरक्षाबल आतंकियों की घेराबंदी करता आतंकी अंधेरे का फयदा उठाकर वहां से बच निकले।

वहीं सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों की तलाश में अपना अभियान जारी रखा। जिला कुलगाम के ही रेडवानी इलाके में एक बार फिर आतंकवादियों को घेर लिया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। अभी भी दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी जारी है।

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों के भीतर यह लगातार तीसरी मुठभेड़ है और इस दौरान सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई सहित पांच आतंकियों को मार गिराया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रिंस खान गिरोह के संगठित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धनबाद । जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई...

अनियंत्रित तेज रफ्तार में कार चालक ने दुकान को मारी टक्कर।

दो लोग हुये घायल,बिजली का खंभा भी किया क्षतिग्रस्त। धनबाद । रविवार...

स्थानीय लोगों ने किया सीआईएसएफ चेक पोस्ट बनाने का विरोध।

धनबाद । बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में संचालित जीटीए...

प्रेम प्रसंग में फंसाकर गर्भवती करने का आरोप।

युवती पांच माह की हैं गर्भवती,युवक ने शादी करने से किया इनकार।...