उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख की 476 सीटों के लिए मतदान 11 बजे से शुरू हो गया है। 349 सीटों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नामांकन के दौरान हिंसा व बवाल को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। तीन बजे तक मतदान के ठीक बाद मतगणना होगी। देर शाम तक ज्यादातर परिणाम आने की उम्मीद है।
प्रदेश में 825 ब्लाक प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव में 349 का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। आज 11 से तीन बजे तक क्षेत्र पंचायत सदस्य 476 पदों के लिए मतदान करेंगे। तीन बजे के बाद से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी जो कि शाम पांच बजे तक चलेगी। इन 476 पदों के नजीते भी आज ही जारी हो जाएंगे476 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए 1174 वैध प्रत्याशी हैं। गोंडा जिले के ब्लाक मुजेहना का कार्यकाल पूरा न होने के कारण वहां ब्लाक प्रमुख का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। गोंडा के मुजेहना ब्लाक को छोड़कर अन्य 476 ब्लाक पर 75845 बीडीसी मतदान करेंगे।
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा ब्लाक में पुलिस को बवाल करने वालों को काबू में लेने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। यहां के आसपुर देवसरा ब्लॉक में चल रहे मतदान के दौरान लगभग एक बजे पुलिस ने एक पक्ष से जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दौड़ाया तो लोग ईट पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने जवाब देने के लिए हवा में गोलियां चलाई। इससे सनसनी फैल गई। कुछ देर तक मामला शांत रहा उसके बाद पुन: मतदान शुरू हो गया। यहां एडीएम शत्रुघ्न वैश्य के साथ पुलिस व पीएसी के जवान मौके पर हैं। प्रयागराज में 21, प्रतापगढ़ में 11 और कौशांबी में सात ब्लाक प्रमुख चुनने के लिए बीडीसी सदस्य वोट डाल रहे हैं।
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू और एस के तिवारी का नया म्यूजिक वीडियो...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026संघर्ष, अकेलापन और नशे की लत से निकलकर आत्मनिर्भर बनने तक... पढ़ें...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिलवासा यात्रा के दौरान दादरा-नगर हवेली को...
ByYudhishthir MahatoSeptember 12, 2026
Leave a comment