Home Breaking News पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया काम,सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी भाजपा का झंडा लहराया
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया काम,सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी भाजपा का झंडा लहराया

Share
Share

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली यह भव्य जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी आदित्यनाथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतिफल है। इस विजय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई।सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी भाजपा का झंडा लहरायाकांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी भाजपा का झंडा लहराया। यहां की 18 में से 11 सीट पर भाजपा जीती है। पांच पर निर्दलीय तथा दो सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे

https://aaryaadigital.com/

[ads1]

 

भाजपा के पीयूष प्रताप सिंह- हरचंदपुर, आशुवेंद्र सिंह- सतांव, हनुमंत प्रताप सिंह-शिवगढ़, अनिल सिंह उर्फ नीलू सिंह- खीरों, अंजू कुशवाहा-सलोन तथा शिवराम रावत-डलमऊ से जीते हैं। निर्दलीय संगीता-छतोह, धर्मेन्दर उर्फ राजीव यादव-राही, सत्यभामा मौर्या-ऊंचाहार, विभा सिंह-सरेनी तथा वैशली सिंह- अमावां ने जीते हैं। यहां से सपा की शिवानी सिंह ने लालगंज व राकेश कुमार ने रोहनिया से जीत दर्ज की है। इससे पहले पांच ब्लाक में जगतपुर, डीह, दीनशाहगौरा, बछरावां व महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध हुए थे।

[ads2]

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गांव के विकास को गति मिलेगी और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली भव्य जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

[ads3]

14 में से नौ पर अपना दल को जीत-भाजपा के सहयोगी दल के रूप में अपना दल (एस) ने ब्लाक प्रमुख की 14 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से नौ पर जीत हासिल की है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रजरप्पा में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सभी पुलिसकर्मी निलंबित।

रामगढ़ : रजरप्पा मंदिर परिसर में युवक के साथ मारपीट और अभद्र...

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण।

धनबाद । नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू।

धनबाद । सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और...