Home Breaking News राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव–पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अफसरों की सूची तैयार, सरकार बनते ही कार्रवाई
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव–पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अफसरों की सूची तैयार, सरकार बनते ही कार्रवाई

Share
Share

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया, लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस और गुंडों के बल पर जनादेश का अपमान किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:

https://aaryaadigital.com/

[ads1]

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से अधिक गुंडागर्दी करने वाली पार्टी आज तक नहीं देखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गुंडागर्दी का एक्सपेरिमेंट कर उसे पूरे प्रदेश में लागू करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कोरोना से हुई मौतों का आडिट कराएंगे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अधिकारियों की सूची तैयार है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

[ads2]

सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के सदस्य नहीं हैं। भाजपा के संकल्प पत्र पर उनका फोटो नहीं है, इसलिए उसे कूड़ेदान में डाल दिया है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज किसानों की आय कितनी है।अखिलेश ने कहा कि यहां भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी का नंगनाच किया, उसके बाद खुशी मनाई जा रही है। मिठाई खाई जा रही है। सिर्फ ब्लाक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए बहनों के कपड़े तक छीन लिए। जो जनता के दुख पर खुशी मनाए, वह योगी नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री योगी नहीं हैं। उन्हेंं तो सिर्फ जेसीबी और ठोको ही पता है।

[ads3]

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगरा के एत्मादपुर से पूर्व बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह और बसपा से आगरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुंवरचन्द वकील को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा कि इनके आने से सपा आगरा और आसपास के जिलों में मजबूत होगी। वहीं एक सवाल के जवाब में बोले कि अभी हमने भाजपा के नेताओं के लिए अपने दरवाजे नहीं खोले हैं। भाजपा में सूची बन चुकी है। टिकट कटने पर वह लोग इधर-उधर भागेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ज्योना ज्योना राधे की रिकॉर्डिंग सफलता पूर्वक संपन्न हुई बॉलीवुड

गीत ज्योना ज्योना राधे की रिकॉर्डिंग सफलता पूर्वक संपन्न हुई बॉलीवुड गायिका...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...