Home Breaking News लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह मानसून देश की राजधानी दिल्ली
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशदिल्लीराज्य

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह मानसून देश की राजधानी दिल्ली

Share
Share

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह मानसून देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पहुंच गया। इसके बाद मंगलवार सुबह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और सोनीपत समेत एनसीआर के शहरों में भी पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, मंगलवार सुबह 7 बजे से जारी बारिश के चलते दिल्ली के अलावा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई जगह पर जाम लग गया है। जलभराव के चलते खासकर दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार, दिल्ली कैंट, सेंट्रल दिल्ली के साथ एम्स अंडरपास के पास जाम लगा हुआ है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

[ads1]

इसके अलावा, आइटीओ चौराहे पर भी पानी जमा हो गया है। इस कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।आइटीओ के अलावा, मूलचंद फ्लाईओवर के पास भी जलभराव हो गया है। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। डीएनडी पर भी जाम की समस्या बताई जा रही है।दिल्ली में मंगलवार सुबह से अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में उमस थोड़ी कम हुई है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 3-4 दिनों दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है।

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...

समाहरणालय सभागार से की गई धरती आबा जनभागीदारी अभियान की शुरुआत

एडीएम लॉ एंड आर्डर ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण...